फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lok Adalat in Pithauragarh

लोक अदालत में 159 मामलों का निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat in Pithauragarh
पिथौरागढ़ न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में मामलों का निस्तारण करती बैंच। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न प्रकार के 159 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में शनिवार को बैंच संख्या एक के पीठासीन अधिकारी सीजेएम कपिल कुमार त्यागी और सदस्य एडवोकेट प्रदीप पाठक ने न्यायालय से संबंधित 75 आपराधिक शमनीय मामले, छह एनआई एक्ट में 9,44,800 रुपये का निपटारा किया। इनमें भरण पोषण के पांच मामले थे। बैंच संख्या दो के पीठासीन अधिकारी सिविल जज पूनम टोडी और सदस्य एडवोकेट विनोद सिंह मतवाल ने एक बैंक ऋण संबंधी मामले में पांच लाख रुपये का सेटलमेंट किया। सिविल जज (जूनियर डिविजन ने पिथौरागढ़ न्यायालय से संबंधित चार बैंक ऋण मामले में 5,58,060 और दो वैवाहिक मामले, एक दीवानी मामला निपटाया। बैंच ने बैंक ऋण संबंधी 13 प्री लिटिगेशन मामलों में भी सुलह कराई। इनमें 6,52,570 रुपये का सेटलमेंट किया। डीडीहाट न्यायालय में बैंच संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी सिविल जज बीनू गूलयानी और सदस्य एडवोकेट कुंदन सिंह बिष्ट ने 16 आपराधिक शमनीय मामले, तीन एनआई एक्ट में 7,47,702 रुपये का सेटलमेंट किया। बैंच ने बैंक ऋण संबंधी पांच प्री लिटिगेशन मामले भी सुलझे। इसमें 7,68,035 का सेटलमेंट किया गया। गंगोलीहाट में बैंच संख्या चार के पीठासीन अधिकारी सिविल जज सचिन कुमार और सदस्य एडवोकेट विजय पंत ने सात आपराधिक शमनीय मामले, एक एनआई एक्ट जिसमें 1,10,000 का सेटलमेंट किया। छह वैवाहिक मामलों में भी सुलह हुई। इनमें 4,88,000 का सेटलमेंट किया गया। बैंच ने बैंक ऋण संबंधी चार प्री लिटिगेशन मामले सुलझाए। इसमें 2,16,198 का सेटलमेंट किया गया। धारचूला में गठित लोक अदालत बैंच संख्या पांच के पीठासीन अधिकारी सिविल जज प्रतीक कपिल, सदस्य एडवोकेट जगदीश सिंह ने दो वैवाहिक मामलों के साथ एनआई एक्ट के तीन मामलों में 12,25,000 रुपये का सेटलमेंट कराया। बैंच ने बैंक ऋण संबंधी, तीन प्री लिटिगेशन मामलों में 110532 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed