{"_id":"58a1e98d4f1c1b5f7ed84b2e","slug":"locks-will-open-the-morning-of-16-bridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 16 की सुबह पुलों के ताले खुलेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 16 की सुबह पुलों के ताले खुलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/धारचूला
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को देखते हुए झूलाघाट में बंद किया गया अंतर्राष्ट्रीय झूलापुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा सोमवार सुबह छह बजे सील कर दी गई है। रविवार शाम छह बजे बंद किए गए अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों के ताले सोमवार सुबह नहीं खोले गए। अब झूलापुलों से आवाजाही 16 फरवरी की सुबह छह बजे से ही संभव हो पाएगी। यदि इस अवधि में कोई गंभीर रोगी, घायल को भारतीय क्षेत्र में लाने की जरूरत पड़ी तो एसएसबी के वाहिनी मुख्यालय और रिटर्निंग अफसर से अनुमति लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
15 फरवरी को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने और सीमा क्षेत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों ने यह कदम उठाया है। भारत और नेपाल के बीच आवाजाही के लिए झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला में झूलापुल बने हैं। इन पुलों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। नेपाल के सीमावर्ती गांवों से लोग खरीदारी के लिए भी भारतीय क्षेत्र में ही आते हैं। पुल बंद होने से नेपाल के लोगों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
एसएसबी ई कंपनी के निरीक्षक जसवंत कुमार ने बताया कि सीमा पुल से अब आवागमन नहीं होगा। अगर नेपाल से किसी बीमार या किसी दुर्घटना में घायलों को भारतीय क्षेत्र में लाने की जरूरत पड़ी तो एसएसबी के वाहिनी मुख्यालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। धारचूला में भी सोमवार से झूलापुल से आवाजाही बंद कर दी गई है। रिटर्निंग अफसर आरके पांडे की ओर से जारी आदेश के बाद सोमवार सुबह झूलापुल के ताले नहीं खोले गए। झूलापुल पर एसएसबी के सशस्त्र जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन