{"_id":"5fe4cd3c8ebc3e3c8456cb7a","slug":"lockdown-extended-for-48-hours-in-gangolihat-pithoragarh-news-hld4085833159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Uttarakhand: गंगोलीहाट में दो दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, केवल जरूर दुकानें ही खुलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Uttarakhand: गंगोलीहाट में दो दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, केवल जरूर दुकानें ही खुलेंगी
Thu, 24 Dec 2020 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
lockdown
- फोटो : फाइल फोटो
कोरोना संक्रमण को देखते हुए गंगोलीहाट में लॉकडाउन दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने 25 दिसंबर से 48 घंटे के लिए लॉकडाउन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं और सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। पिथौरागढ़ में लॉकडाउन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
गंगोलीहाट में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार और बृहस्पतिवार को लॉकडाउन किया गया था। इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। हालांकि जरूरी सेवाएं दूध, गैस और मेडिकल स्टोर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक खुले रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वाहनों की आवाजाही कम रही। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। प्रशासन ने अब लॉकडाउन दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। एसडीएम भगत सिंह फोनिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन
सभी दुकानें, होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह से बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को जिले में 23 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि अब सक्रिय मामलों की संख्या 292 हो चुकी है।