{"_id":"f4e9c1064dd52de325921ffe67df782f","slug":"liquor-store-will-open-at-any-cost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के फैसले का तमाम लोगों और संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि क्षेत्र की किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने कहा कि शराब जैसी बुराई को क्षेत्र में नहीं आने दिया जाएगा। सैनिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष खुशाल सिंह सामंत, पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शराब से माहौल खराब होता है, घरों में लड़ाई झगड़े होते हैं। सैनिक संगठन इस मांग का विरोध करेगा। विकास कार्यों के लिए आवाज उठाने के बजाय शराब की दुकान का पक्ष लेने वालों का विरोध किया जाएगा। सिरौली के ग्राम प्रधान मनोज सिरौला ने कहा कि प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शराब की दुकान खोलने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ने उन्हें विश्वास में लिए बगैर इस तरह की मांग की है। वह कभी भी शराब की दुकान का समर्थन नहीं करेंगे।
उधर, युवक कांग्रेस ने डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवराज भंडारी की अध्यक्षता में बैठक कर कहा कि कुछ लोग क्षेत्र में शराब की दुकान खुलवाना चाहते हैं, उसकी इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दान सिंह भंडारी, देवराज सिंह बिष्ट, कमान सिंह, कवींद्र सिंह आदि थे।