फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Liquor shops will remain closed from today

आज से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, कोटा प्रणाली खत्म करने की मांग उठा रहे कारोबारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain closed from today
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। शराब की बिक्री में लगातार आ रही गिरावट से परेशान शराब कारोबारियों ने कोटा प्रणाली खत्म करने की मांग की है। इस मांग को लेकर शराब कारोबारी आज से अपनी दुकानें बंद रखेंगे। जिले में 30 से अधिक शराब की दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया था। 22 मार्च से लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद हो गईं। चार मई को व्यापारियों को दुकानें खोलने की छूट मिली। शुरुआती दो दिन दुकानों में खासी भीड़़ रही लेकिन अब बिक्री सिमट गई है। परेशान कारोबारियों ने बुधवार को इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात कर कारोबार में 50 फीसद की गिरावट आने की बात कही थी। उनका कहना था कि सरकार ने शराब पर कोविड-19 टैक्स लगा दिया है। इसके कारण बिक्री प्रभावित हो रही है। शराब कारोबारियों ने 15 मई से दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। पिथौरागढ़ में प्रतिदिन लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की शराब बिकती है।
विज्ञापन
इधर, शुक्रवार से शराब की दुकानों के बंद रहने की जानकारी के बाद दुकानों पर फिर भीड़ बढ़ रही। यहां तक कि सोशल डिस्टेंसिंग की भी अनदेखी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed