{"_id":"5bdb34a4bdec2269475354b2","slug":"lion-of-jal-ravana-in-scorpion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिषाड़ में जली रावण की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिषाड़ में जली रावण की लंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बिषाड़ में रामलीला का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के बिषाड़ की रामलीला में लंका दहन की लीला दिखाई गई। अस्कोट की रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद, अहिरावण, रावण वध की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन
बिषाड़ की रामलीला में सीता की खोज में निकले हनुमान जी की भेंट विभीषण से होती है। हनुमान कहते हैं-लंका निशिचर निकर निवासा, यहां कहां सज्जन कर वासा। विभीषण हनुमान को अशोक वाटिका का पता बताते हैं। हनुमान सीता की खोज के बाद फल खाने अशोक वाटिका में जाते है तो राक्षस उन पर हमला करते हैं। हनुमान राक्षसों को मार डालते हैं। रावण पुत्र अक्षय कुमार युद्ध के लिए आते हैं। हनुमान उसे भी मार डालते हैं। मेघनाद हनुमान को बंदी बनाकर रावण दरबार ले जाते हैं। रावण के आदेश पर राक्षस हनुमान की पूंछ में आग लगा देते हैं। हनुमान लंका जला डालते हैं। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी थे।
विज्ञापन
अस्कोट की रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद, अहिरावण, रावण वध की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह पाल, वक्ता मैनेजर एनडी पंत ने आभार जताया।
विज्ञापन