फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Light rain in Pithoragarh, snowfall at Munasariyi peaks

पिथौरागढ़ में हल्की बारिश, मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात

Wed, 26 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Wed, 26 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Light rain in Pithoragarh, snowfall at Munasariyi peaks
मौसम - फोटो : अमर उजाला

जिले में बुधवार को भी अपरान्ह पांच बजे से कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। बेड़ीनाग में हल्की बूंदाबांदी हुई। डीडीहाट में तेज हवाओं का असर रहा और शाम के समय आसमान पर घने बादल छा गए।

विज्ञापन


मुनस्यारी में दोपहर बाद बारिश हुई। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मुनस्यारी में रोज शाम को मौसम बदलने से अब तक गर्मी का असर शुरू नहीं हो पाया है। घाटी वाले इलाकों में भी रोज हो रही बारिश से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। डीडीहाट के घाटी वाले इलाकों में मंगलवार शाम मूसलाधार बारिश हुई। इस समय लोग गेहूं, मसूर की फसल समेटने में लगे हैं। बारिश से इसमें खलल पड़ रहा है। इधर, पिछले दिनों हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों में मायूसी है। किसान जल्दी से नुकसान का आकलन करने और मुआवजा देने की मांग उठा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। बृहस्पतिवार को भी शाम के समय गरज वाले बादल सक्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed