फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   light

चौरानी में छिलके से होते हैं घर रोशन

Fri, 25 Sep 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Fri, 25 Sep 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित और घने जंगलों के बीच में स्थित वनरावतों के चौरानी गांव में बिजली नहीं है, जिस कारण 32 परिवार रात के अंधेरे को दूर करने के लिए चीड़ के छिलके का प्रयोग करते हैं। कुछ परिवारों के पास सोलर लालटेन जरूर हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश खराब पड़ी हैं। बिजली विभाग के सामने गांव को रोशन करने में दो मुख्य समस्याएं आ रही हैं। पहला यह कि यह गांव घने जंगलों के बीच में बसा है। फारेस्ट लैंड के कारण बिजली की लाइन बिछा पाना संभव नहीं है। दूसरा गांव के लोग बिजली का कनेक्शन लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

गांव में शिक्षा का स्तर न्यून है। वनरावतों के बच्चों में स्कूल जाने की कोई ललक नहीं होती। वह जंगलों से लकड़ियां बीनने के काम में ज्यादा रुचि रखते हैं। चौरानी गांव में आधुनिकता की कोई झलक नहीं पड़ी है। कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने गांव में जाकर लोगों की जीवनशैली में बदलाव लाने की कोशिश की, लेकिन लोग खुद सुविधाओं को जुटाने में रुचि नहीं रखते। बिजली विभाग के अधिकारियों ने चौरानी गांव जाकर सर्वे भी किया और मदनपुरी से चौरानी तक लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन चौरानी गांव के दस परिवार भी बिजली का कनेक्शन लेने को तैयार नहीं हुए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गरीबी के कारण लोग बिजली का कनेक्शन नहीं ले पाते। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बसनेत ने बताया कि लोगों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यदि लोग तैयार हो जाएं तो फारेस्ट लैंड की बाधा को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed