{"_id":"591dd5a54f1c1bf25df227b1","slug":"lieutenant-general-negi-visits-advanced-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टीनेंट जनरल नेगी ने अग्रिम चौकियों का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टीनेंट जनरल नेगी ने अग्रिम चौकियों का दौरा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 18 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
अग्रिम चौकियों में सेना के जवानों से बात करते ले. जनरल बीएस नेगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी कमांडर मध्य कमान लेफ्टीनेंट जनरल बीएस नेगी (युद्ध सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) ने बुधवार और बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
विज्ञापन
पत्र सूचना कार्यालय रक्षा शाखा भारत सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि लेफ्टीनेंट जनरल का फॉरमेशन कमांडरों ने अपने-अपने इलाकों में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही सामरिक और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। आर्मी कमांडर मध्य कमान ने फॉरमेशन कमांडरों द्वारा अपने इलाकों में आधुनिक और समकालीन चुनौतियों का सामना करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया।
विज्ञापन
बताया गया कि अग्रिम चौकियों के निरीक्षण के दौरान लेफ्टीनेंट जनरल नेगी ने सुदूरवर्ती इलाकों में अत्यधिक कठिन और विपरीत परिस्थितियों में तैनात रहकर निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने वाले सैन्य दलों से बातचीत की। आर्मी कमांडर ने हमेशा सतर्क और सावधान रहकर देश की हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने के लिए सैन्य बलों की प्रशंसा की।
विज्ञापन