फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lichen Park Munsyari

सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन रहा देश का पहला लाइकेन पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lichen Park Munsyari
मुनस्यारी का लाइकेन पार्क। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में बना देश का पहला लाइकेन (कवक) पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में सैलानी पार्क पहुंचकर लाइकेन के महत्व को समझ रहे हैं और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां ले रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में बने पार्क में लाइकेन की करीब 70 प्रजातियां इस क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं जबकि 50 से अधिक प्रजातियां बाहर से लाकर यहां प्रदर्शित की गई हैं। इन सभी को कई आकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने वर्ष 2020 में मुनस्यारी में लाइकेन पार्क बनाया था। यह पार्क पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। पार्क में सालभर में करीब 20 हजार से अधिक पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर शैलेष घिल्डियाल ने बताया कि सैलानियों के आने से पार्क की रौनक बढ़ी है। लाइकेन की प्रजातियों की जानकारी के लिए शोधार्थी भी आ रहे हैं।
बताया कि पार्क में आने वाले पर्यटकों को लाइकेन की प्रजातियों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। पार्क में एक डायनासोर बनाया गया है, जो बताता है कि लाइकेन हमारी प्रकृति में डायनासोर के काल से हैं। चिड़िया भी लाइकेन से अपने घोंसले बनाती है। इसलिए पार्क में पक्षियों के घोंसले भी बनाए गए हैं।
परिचय केंद्र में आसानी से मिलेंगी जानकारियां
पिथौरागढ़। लाइकेन पार्क में एक इंटरप्रिटेशन सेंटर (परिचय केंद्र) का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लाइकेन संबंधी सभी जानकारियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
रेंजर शैलेश ने बताया कि केंद्र के निर्माण के बाद पार्क में आने वाले पर्यटकों को लाइकेन से जुड़ी एक-एक सूचना आसानी से मिल सकेगी।
वे पारिस्थितिकी तंत्र के इस अहम हिस्से को गहराई से समझ पाएंगे। फिलहाल यहां कई दूसरे स्ट्रक्चरों (आकृतियों) के माध्यम से भी पर्यटकों को जानकारी दी जा रही है।
देश का पहला लाइकेन पार्क मुनस्यारी की कई वनस्पतियों और पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाता है। लाइकेन पार्क की स्थापना से पता चलता है कि मुनस्यारी क्षेत्र पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

-अमित मैठाणी, देहरादून।
मुनस्यारी में स्थित लाइकेन पार्क देश का ही नहीं भविष्य में विश्व का भी बड़ा पार्क बनेगा। पार्क में आकर सभी वनस्पतियों के बारे में मिलने वाली जानकारी हमें लाइकेन संरक्षण के लिए प्रेरित करती है।
-भाष्कर चिमवाल, आईआईटी मुंबई, शोधार्थी।

मुनस्यारी का लाइकेन पार्क।

मुनस्यारी का लाइकेन पार्क।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed