फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Booster Dose in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले में थम गई बूस्टर डोज की रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Less Booster Dose in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में कोविड टीकाकरण के लिए चलाई गई बूस्टर डोज अभियान की रफ्तार थम गई है। मात्र 15.28 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण हो सका है जबकि पांच अक्तूबर तक 14.25 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया था। एक माह बाद भी टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग को 18 से 59 आयु वर्ग के 2,61,483 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य शासन से मिला था लेकिन मात्र 39,962 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। पांच अक्तूबर को 14.25 फीसदी बूस्टर डोज लगी। तब 37,258 लोगों का टीकाकरण हुआ था। 19 नवंबर तक 39,962 लोगों का टीकाकरण किया गया जो 15.28 फीसदी है। पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक 2,704 लोगों का ही टीकाकरण किया जा सका। ऐसे में लक्ष्य पाना विभाग के लिए बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

इस धीमी रफ्तार से टीकाकरण का लक्ष्य अगले साल ही पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने देव सिंह मैदान में चली शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी में भी स्टॉल लगाकर टीकाकरण तो किया लेकिन टीका लगाने के लिए बेहद कम लोग आए जबकि विभाग ने 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहली और दूसरी डोज लक्ष्य से अधिक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 3,33,552 को दूसरी और 3,41,659 को पहली डोज लगाई है जबकि लक्ष्य 3,21,534 लोगों को टीका लगाने का था। एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि विभाग लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। शिविरों के माध्यम से भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सभी लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed