फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard threatened in Kusauli, panic among people

Pithoragarh News: कुसौली में धमके तेंदुए, लोगों में दहशत

Thu, 17 Aug 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard threatened in Kusauli, panic among people
पिथौरागढ़ के कुंडार क्षेत्र में गश्त करती वन विभाग की टीम। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सात किमी की दूर स्थित ग्राम पंचायत कुसौली में तेंदुओं आबादी में धमकने से लोगों में डर का माहौल है। लोग खेतों में काम करने नहीं जा पा रहे हैं। सूचना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुसौली में पिछले 12 दिनों से तेंदुए का परिवार चहलकदमी कर रहा है। लगातार तीन तेंदुओं के दिखाई देने के बाद लोग डरे हुए हैं। शाम होते ही गांव के लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। खेतों में जाने में भी डर महसूस कर रहे हैं। पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि तेंदुए दिन में कामाख्या मंदिर के सामने खेतों में दिखाई दे रहे हैं। दो तेंदुए बड़े और एक छोटा है। रात के समय गांव की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन

तेंदुओं ने पिछले कुछ दिनों में गांव के तीन चार पालतू कुत्तों को भी मार डाला है। सूचना के बाद रेंजर पीएस देऊपा ने टीम के साथ मौके पर गश्त की। विभाग ने लाउड स्पीकर से मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बृहस्पतिवार को वन बीट अधिकारी मनोज ज्याला के नेतृत्व में वन आरक्षी गिरीश जोशी, मनोज पिलखवाल, गणेश चिराल, प्रमोद कुमार, प्रकाश जोशी, वाहन चालक निरंजन कन्याल ने कुसौली और कुंडार क्षेत्र में गश्त की और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed