{"_id":"5b1ab8f54f1c1ba66e8b6e33","slug":"leopard-skins-two-arrested-with-bones","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की खाल, हड्डियों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की खाल, हड्डियों के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की एक खाल और हड्डियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इधर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर सीओ शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में टीम शुक्रवार सुबह आर्मी स्कूल नैनीसैनी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध नजर आ रहे दो लोगों की तलाशी ली। टीम ने उनके पास से तेंदुए की एक खाल और 2.116 किलो हड्डियां बरामद की।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिवान सिंह (45) निवासी ग्राम कटियानी और नरेंद्र सिंह (39) निवासी ग्राम रज्यूड़ा गौरीहाट, पिथौरागढ़ बताया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि तेंदुआ मारे जाने एवं तस्करी के संबंध में व्यापक जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन