फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard is not coming near the cage

पिंजरे के पास नहीं फटक रहा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard is not coming near the cage
Leopard is not coming near the cage
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सौंलीगर (बिरगोली) में तेंदुए का आतंक के कारण ग्रामीण डरे सहमे हैं। वन विभाग की टीम हर शाम चार बजे से सुबह 10 बजे गश्त कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव की सीमा से सटे जंगल में 12 नवंबर को पिंजरा लगा दिया था। सौंलीगैर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे रहा है लेकिन पिंजरे के पास नहीं फटक रहा है।
विज्ञापन

सौंलीगैर में बीते 10 नवंबर को एक छह वर्षीय बालक को तेंदुए ने निवाला बना दिया था। शुक्रवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत ने सौंलीगैर का भ्रमण कर प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। एक-दो दिन में तेंदुआ पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन्यजीव प्रतिपालक से तेंदुए को मारने के आदेश नहीं मिले हैं। आदेश जारी होते ही इलाके में शिकारी तैनात किए जाएंगे। उधर, वन रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि छह वन कर्मियों की टीम लगातार इलाके में बनी हुई है। वनकर्मी शाम 4 बजे से सुबह 10 बजे तक सौंलीगैर के आसपास के जंगलों में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

रावलगांव के जंगल में भी तेंदुए की दस्तक
पिथौरागढ़। बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय के नजदीक रावलगांव के जंगल में घास काटने गई महिलाओं को तेंदुआ दिखा। तेंदुए को देखकर महिलाएं जंगल से वापस लौट आईं। रावलगांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। यह जंगल गंगोलीहाट नगर से सटा है। जंगल की सीमा बिरगोली के पास पाली से लगी है। लोगों ने रावलगांव के जंगल में भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed