फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard injured woman in Kapadigaon, Kanalichina

कनालीछीना के कापड़ी गांव में तेंदुए ने महिला को किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Leopard injured woman in Kapadigaon, Kanalichina
तेंदुए के हमले में घायल लक्ष्मी देवी। - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के कापड़ीगांव में तेंदुए ने एक महिला को घायल कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब पांच मीटर दूर तक घसीटता रहा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। महिला के गले में छह टांके लगे हैं। फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कनालीछीना विकासखंड के कापड़ीगांव में रविवार शाम सात बजे लक्ष्मी देवी (55 वर्ष) पत्नी उमेद सिंह सामंत मवेशियों को चारा देने के लिए दो मंजिले मकान से गोठ तक आई थी। घात लगाए बैठे तेंदुए ने लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब पांच मीटर दूर तक घसीटता रहा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन महिला को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना लेकर आए यहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के गले में छह टांके लगे हैं। फिलहाल महिला की हालत में सुधार हैं। भाजपा मंडल महामंत्री प्रयाग पांडे ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि तेंदुए के हमले के बाद लोग दिन में भी घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed