{"_id":"5d62bde58ebc3e016755f59c","slug":"leopard-died-pithoragarh-news-hld354152177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना नहीं मिला तो तेंदुए के बच्चे की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना नहीं मिला तो तेंदुए के बच्चे की चली गई जान
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के पपदेव गांव में तेंदुए का एक बच्चा मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने उसके शव को दफना दिया है।
शनिवार की शाम ग्रामीणों को आबादी के समीप तेंदुए का बच्चा मृत मिला। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डॉ.मनोज जोशी ने तेंदुए के बच्चे का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया होगा। भोजन नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।