{"_id":"6b047d3193574b656f075a2a","slug":"leopard-captured-on-cctv-in-sailanigoth-panic-among-villagers-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-147107-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सैलानीगोठ में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सैलानीगोठ में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Mon, 23 Nov 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तेंदुए की गतिविधियां कलछिन मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की है।
समाजसेवी हरीश प्रसाद ने बताया कि कुछ समय पहले तेंदुए ने गांव में एक कुत्ते को अपना निवाला बनाया था। इसके बाद से गांव के आसपास तेंदुए के घूमने के संकेत मिल रहे थे। नई बस्ती स्थित कलछिन देवता के मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। रविवार रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ मंदिर परिसर में दिखाई दिया। उसकी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। प्रसाद ने गांव की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग दोहराई है।
-- -- -- -- -- -
रविवार रात सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। -मेघा सिंह, रेंजर, शारदा क्षेत्र