फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard attack on woman and student in Gangolihat

Leopard Attack: गंगोलीहाट में महिला और छात्रा पर झपटा तेंदुआ, तुलसी देवी ने डरने के बजाय दिखाया हौसला; बची जान

Wed, 28 Aug 2024 04:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

गंगोलीहाट विकासखंड के बलीगांव में दिनदहाड़े तेंदुआ महिला और छात्रा पर झपटा। महिला ने हौसले से अपनी और छात्रा की जान बचाई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
Leopard attack on woman and student in Gangolihat
leopard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विकासखंड के बलीगांव में दिनदहाड़े तेंदुआ महिला और छात्रा पर झपटा। महिला ने हौसले से अपनी और छात्रा की जान बचाई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को घात लगाए तेंदुए ने घर के पास ही बलीगांव की तुलसी देवी और छात्रा पूजा पर हमला कर दिया। हमला करते ही महिला ने डरने के बजाय छात्रा को साथ लेकर शोर मचाना शुरू किया और दौड़ पड़ी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके की तरफ दौड़े तो तेंदुआ भाग गया और महिला और छात्रा की जान बच सकी।

विज्ञापन

ग्रामीण भगवान सिंह खत्री, नंदन सिंह खत्री, गौरव सिंह खत्री, ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास नजर आ रहा है। महिला और छात्रा पर हमले की घटना से ग्रामीणों के साथ ही आसपास के लोग डरे हैं और उनका अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घटना के बाद तेंदुआ और भी हिंसक हो सकता है। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur Protest: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जमकर धरना प्रदर्शन किया; चेतावनी दी

घटना की सूचना मिली है। टीम को गश्त के लिए भेजा जाएगा। लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी। आसपास की झाड़ियों की सफाई करना जरूरी है। ग्रामीणों से अपील है कि वे छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें।
 - चंद्रा मेहरा, रेंजर, गंगोलीहाट।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed