Rudrapur Protest: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जमकर धरना प्रदर्शन किया; चेतावनी दी
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट गेट पर जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर धरना प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने 18 हजार रुपये मानदेय सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार पर मांगों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
ये पढ़ें- Rudrapur News: घर से जेवर और दस हजार रुपये लेकर किशोरी लापता, पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई
ये है मांगें
-न्यूनतम मजदूरी 600 रुपये प्रतिदिन यानी 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय-वरिष्ठता के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष मानदेय बढ़ाने
-कार्यकर्ता सेवानिवृत्त होने पर दस लाख देने-पदोन्नति में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण को पहले वरीयता
-सेवानिवृति की आयु सीमा 60 से 62 वर्ष करने-आंगनबाडी कार्यकर्ता का गोल्डन कार्ड बनाने
-मोबाइल रिचार्ज की दर 200 से 400 रुपये करने-यात्रा एवं ढुलान भत्ता का भुगतान छह माह में करने
-किराए पर संचालित भवन का किराया मकान मालिक के खाते में देने की मांगडीएम को ज्ञापन देने पर अड़ी कार्यकर्ता
हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर दो घंटे तक डटी रहीं। वे मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र डीएम को देने पर अड़ी रही। डीएम के बैठक में होने की वजह से तहसीलदार मांगपत्र लेने धरनास्थल पर आए थे। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा और डीएम तक बात पहुंचाने का आग्रह किया था। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम को मांग पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर एडीएम पंकज उपाध्याय धरनास्थल पर पहुंचे और मांग पत्र लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.