फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lecommal broken bridge railing

लेकमाल पुल की टूटी रेलिंग

Wed, 25 Nov 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Nov 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-अस्कोट-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में डीडीहाट से चार किलोमीटर आगे लेकमाल नदी पर बना मोटर पुल अब गिरा, तब गिरा की हालत में पहुंच गया है। पुल में लगी रेलिंग काफी पहले टूट गई थी। पुल के बेसमेंट को नदी लगातार काट रही है। एडीबी के पास पुल की देखरेख का काम है। उसने सड़क पर तो हॉटमिक्स कर दिया लेकिन पुल की ओर झांकने की जरूरत तक नहीं समझी। 1962 में पुल का निर्माण हो गया था। तब से यह देखने की जरूरत नहीं समझी गई कि पुल की लाइफ कितनी होनी चाहिए और यह किस तरह खतरनाक हालत में पहुंचा है। पुल से एक खतरा और भी है कि रेलिंग न होने के कारण वाहनों के गिरने की आशंका रहती है। दो माह पहले स्कूटर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

पुल से रोजाना 200 वाहन गुजरते हैं। पुल की क्षमता इतना दबाव झेलने लायक नहीं है। बताया गया है कि शुरुआत में इन पुलों का निर्माण कम दबाव झेलने के लिए ही किया गया था। अब वाहनों की संख्या तो बढ़ गई है लेकिन पुलों की क्षमता बढ़ाने की पहल नहीं हो पाई है। ऐसी स्थिति में पुल किसी भी समय गंभीर घटना का कारण बन सकता है। यदि पुल की जल्दी मरम्मत नहीं होती तो किसी भी समय कर्णप्रयाग से तवाघाट जाने वाली इस सड़क में यातायात बंद हो सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed