फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lay the hotline to the runway

हवाई पट्टी तक हॉटलाइन बिछाएं

Fri, 10 Aug 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Aug 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Lay the hotline to the runway
पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाईसेवा सुचारु करने की कवायद जारी है। शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी, बीसीएस और ब्रिडकुल की टीम के सदस्यों ने नैनीसैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सी रविशंकर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


टीम के सभी सदस्य शुक्रवार को स्टेट प्लेन से नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा बीसीएस के सदस्यों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। पिछले दिनों टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को विभिन्न अतिरिक्त कार्य कराने की जो आवश्यकता बताई गई थी उनका निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


बीसीएस के क्षेत्रीय निरीक्षक संजय शर्मा ने सुरक्षा के संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए अग्निशमन व्यवस्था के मद्देनजर हवाई पट्टी से पुलिस लाइन पिथौरागढ़ तक किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत जानकारी देने के लिए एक टेलीफोन हॉटलाइन बिछाए जाने, रनवे के दोनों ओर भूमि पर वर्तमान में पड़े छोटे पत्थर और कंक्रीट आदि हटाने को कहा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से हवाई पट्टी में निर्मित सबवे के प्रवेश द्वार पर भी आवश्यकीय सुरक्षा के कार्य करने को कहा गया। शीघ्र ही डीजीसीए की टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा बीसीएस से आए अधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर चर्चा की। टीम द्वारा एटीसी टर्मिनल बिल्डिंग, टॉवर, रनवे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी से आए महाप्रबंधक ऑपरेशन एसके सोनी, क्षेत्रीय निरीक्षक संजय शर्मा, संयुक्त निदेशक वाईपी सिंह, ब्रिडकुल के महाप्रबंधक आरबी उनियाल, एवं सदर एसके पांडेय समेत अन्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed