फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Launch of Developed Agriculture Sankalp Abhiyan in the district

Pithoragarh News: जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

Thu, 29 May 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Launch of Developed Agriculture Sankalp Abhiyan in the district
कार्यक्रम में महिला किसानों को कृ​षि योजनाओं की जानकारी देते कर्मचारी। स्रोत : केवीके।
पिथौरागढ़। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हो गई है। बृहस्पतिवार को कृषि विभाग, आईसीएआर और कृषि विज्ञान केंद्र गैना जिला पिथौरागढ़ की ओर से ब्लॉक बिण, मूनाकोट, धारचूला, गंगोलीहाट, डीडीहाट में कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि से संबंधित नई तकनीकों, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के महत्व, पशुपालन, मौनपालन, मशरूम उत्पादन, कृषि मौसम संबंधित जानकारी, सब्जी उत्पादन सहित किसानों के लिए संचालित प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा आदि की जानकारी दी जाएगी l कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग आदि भी इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डाॅ. अलंकार सिंह और डा. कंचन आर्या ने धारचूला विकासखंड में किसानों को प्राकृतिक खेती व पशुपालन से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

मूनाकोट विकासखंड में डाॅ. अभिषेक बहुगुणा ने सब्जी उत्पादन के बारे में बताया। विण विकासखंड में डॉ.महेंद्र सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट और बीमारियों के प्रबंधन के साथ ही मौनपालन, मशरूम उत्पादन के बारे में बताया। डीडीहाट विकासखंड में डा. चेतन कुमार भट्ट ने कृषि मौसम संबंधित जानकारी दी। गंगोलीहाट विकासखंड में डाॅ. स्वाति गर्ब्याल ने किसानों को गृह विज्ञान से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार, मुख्य पशुपालन अधिकारी डाॅ. योगेश शर्मा, मत्स्य विभाग से रमेश चलाल, एसएस वर्मा, रितेश कुमार, मनोज सिंह अधिकारी, भुवन तिवारी, कमल किशोर आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिले के आठों विकासखंडों के 135 न्याय पंचायतों में 12 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed