फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Last respects paid to ex-serviceman Kalyan Singh Kunwar

Pithoragarh News: पूर्व सैनिक कल्याण सिंह कुंवर को दी अंतिम विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Last respects paid to ex-serviceman Kalyan Singh Kunwar
धारचूला (पिथौरागढ़)। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ व्यापारी कल्याण सिंह कुंवर (88) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार देर शाम ग्वाल गांव स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह रावल सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने गरगुवा स्थित श्मशान घाट पहुंच सैन्य सम्मान और सलामी देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। साथ ही मृतक के परिजनों को तिरंगा भेंट किया। मृतक सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने वरिष्ठ व्यापारी कुंवर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर नगर के बाजार आधे दिन के लिए बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed