{"_id":"5b61eb3a4f1c1b8f3e8b4866","slug":"landslides-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरा जनसैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
नैनोलीकाणा में जुलूस निकालते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारगड़ा-नैनोलीकैणा मार्ग की जांच की मांग को लेकर बुधवार को लोगों का हुजूम तहसील मुख्यालय में उमड़ आया। लोगों ने तहसील मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही जांच और कार्रवाई न होने पर 16 अगस्त से आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इन लोगों का आरोप है कि बाजारगड़ा से नैनोलीकैणा तक कटी 9 किमी सड़क पर मानकों की अनदेखी की गई है। इसका डामरीकरण नहीं हुआ है। स्क्रबर, सुरक्षा दीवार नहीं बनी हैं। 4.63 करोड़ की लागत की सड़क का काम 8 सितंबर 2017 को पूरा होना था, लेकिन अब तक आधा भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। लगभग दो करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है। ठेकेदार ने एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को सड़क का काम दे दिया। कहा कि मोटर मार्ग यातायात संचालन लायक नहीं है। 15 अगस्त तक सड़क के कार्य की जांच और कार्रवाई नहीं हुई तोे तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सुगड़ा, जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी, नैनोली की प्रधान सीता देवी, कुंतोला के प्रधान गोविंद खाती, धराड़ीकुंड के प्रधान रणजीत राम, कुंतोला की क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी, बलीगांव के प्रधान अर्जुन सिंह, नैनोलीकैणा की क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी, सुगड़ी के प्रधान दलीप राम, मनोज टम्टा, भगवान बिष्ट, कोमल परगाईं, कमल सुगड़ा, राजेश सुगड़ा समेत करीब तीन सौ लोग शामिल थे। आंदोलन को कांग्रेस नेत्री गीता ठाकुर ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दोबारा टेंडर लगाने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता को कहा गया है। वह जनता के साथ खड़ी हैं। इस मामले में कार्रवाई होगी। -मीना गंगोला विधायक गंगोलीहाट
सड़क को लेकर 61वें दिन भी अनशन जारी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर 61वें दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। बुधवार को पुष्कर सिंह भंडारी और भगवान सिंह भंडारी क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष पूरन महरा, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा कि सरकार, प्रशासन, संबंधित विभाग जनता के धैर्य की परीक्षा न लें। आंदोलन के समर्थन में दान सिंह भंडारी, रणजीत महरा, ठाकुर सिंह बिष्ट, उमेद महरा, केशर सिंह, भगवान धानिक ने धरना दिया।