फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslide in Baitri killed mother and son, three injured

Pithoragarh News: बैतड़ी में भूस्खलन से मां-बेटे की मौत, तीन घायल

Mon, 24 Jul 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Baitri killed mother and son, three injured
नेपाल के बैतड़ी जिले के पुर्चूडी नगरपालिका में भूस्खलन में दबा मकान। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में भूस्खलन से मां-बेटे की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को रात भारी बारिश के चलते बैतड़ी जिले के पुर्चूडी नगरपालिका-2 में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से मलबे में मकान दब गया। बैतड़ी पुलिस प्रवक्ता इंस्पेक्टर लोक राज जोशी ने बताया कि मलबे में दबने से 25 वर्षीय अंजू जागरी और उसके पांच वर्षीय बेटे रीजन की मलबे में दबकर मौत हो गई। घर में आई पड़ोस की महिला 60 वर्षीय जस्ना बोहरा, मृतका अंजू की सास 45 वर्षीय राइमती और 14 वर्षीय देवर गोवर्धन गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस टीम ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबकर गाय, भैंस, बकरी, बैल आदि जानवरों की भी मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed