फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Land-title match between Bageshwar will

थल-बागेश्वर के बीच खिताबी मुकाबला होगा

Mon, 13 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Mon, 13 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Land-title match between Bageshwar will
क्रिकेट प्रतियोगिता में क्लीनबोल्ड होता बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला

उन्मुक्त राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीटीसी थल और कर्मियाल अकादमी बागेश्वर की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। थल के खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला ओम शिवम थल और टीटीसी थल के बीच हुआ। ओम शिवम थल ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। लक्ष्मण ने 29 रन बनाए। पुष्पेंद्र ने 3 विकेट लिए। जवाब में टीटीसी थल ने 5 विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज की ली। अनिल ने 37 और अनुज ने 31 रनों का योगदान दिया। विशाल और जगमोहन ने 2-2 विकेट लिए। अंपायर भगवान चंद, शैलेंद्र बृजवाल और स्कोरर नीरज भट्ट थे। कमेंट्री रिंकू कुमार ने की।

विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कर्मियाल अकादमी बागेश्वर और विश्व एकादश राईआगर के बीच हुआ। राईआगर ने 15 ओवर में 101 रन बनाए। मंगल ने 18 रन बनाए। होल्डर ने 3 और संजय ने 2 विकेट लिए। बागेश्वर की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पवन ने 38 और हरीश ने 33 रन बनाए। दीपू ने 3 और सूरज ने 2 विकेट लिए। अंपायर भगवान चंद और शैलेंद्र, स्कोरर अंशु लोहनी थे। कमेंट्री नवराज भैंसोड़ा ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed