फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lack of staff at District Women's Hospital upset patients and hospital management

जिला महिला अस्पताल में स्टाफ की कमी से मरीज और अस्पताल प्रबंधन परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lack of staff at District Women's Hospital upset patients and hospital management
पिथौरागढ़। सीमांत के सबसे बड़े जिला महिला अस्पताल में तीन चिकित्सकों और तीन अन्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। बावजूद इसके अस्पताल में तैनात चिकित्सक और अन्य कर्मी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस माह अस्पताल में तैनात चिकित्सक 10 कोरोना संक्रमित और आठ से अधिक महिलाओं के प्रसव करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े महिला अस्पताल में जिले के साथ-साथ चंपावत और नेपाल के रोगियों का भार अधिक है। यहां हर समय रोगियों की भारी भीड़ लगी रहती है। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में तैनात तीन चिकित्सक और तीन अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सकों और स्टाफ पर काम का बोझ ज्यादा बढ़ गया। कोरोना की दूसरी लहर में सीएचसी और पीएचसी प्रतिदिन बड़ी संख्या में रोगी रेफर किया जा रहा है। इससे अस्पताल कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। अस्पताल मौजूदा समय में तैनात डॉ. प्रेमा फकलियाल, मंजुला, पूनम और आया पुष्पा तन मन धन से रोगियों के उपचार में लगे हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में अभी तक 10 कोरोना संक्रमित और आठ अन्य महिलाओं के प्रसव करा चुके हैं। कर्मियों के कार्यों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने डीजी हेल्थ और सीएमओ को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने शीघ्र अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य कर्मियों को तैनात करने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट कोट-
अस्पताल में तैनात तीन चिकित्सकों और तीन अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद कर्मचारियों पर काम का बोझ बड़ा है। रोगी भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। नये चिकित्सकों की तैनाती हो जाती तो लोगों को राहत मिलती।
डॉ. जेएस नबियाल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed