फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Labor organizations took out a rally shout

रैली निकालकर मजदूर संगठनों ने भरी हुंकार

Sun, 01 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Labor organizations took out a rally shout
मजदूर दिवस पर रैली - फोटो : अमर उजाला

मजदूर दिवस पर मजदूर संगठनों ने मजदूरों के हक में आवाज उठाते हुए जिला मुख्यालय में रैली निकाली। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) के नेतृत्व में तमाम संगठनों के लोगों ने रैली निकालकर हुंकार भरी।

विज्ञापन

एक्टू के नेतृत्व में भाकपा माले, एनएचपीसी कांट्रेक्ट मजदूर यूनियन, आशा यूनियन, आशा फेसिलेटर यूनियन के लोगों ने शहर के विभिन्न मार्गों में रैली निकाली। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के साथ ही जमाखोरों, कालाबाजारियों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद करते हुए उनके खिलाफ तत्परता के साथ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


ठेकेदारी उन्मूलन एक्ट (क्लारा) को तत्काल लागू करने, श्रमिक कानून से श्रम विरोधी संशोधनों को हटाने, आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माताओं को राजकीय कर्मचारी घोषित करने, केंद्र सरकार द्वारा बजट में की गई कटौती वापस लेने, सभी कामगारों को न्यूनतम 20,000 रुपये वेतन देने की मांग उठाई है। सभी मजदूरों के कार्ड बनाने, इसमें ढिलाई करने वालों और फर्जी कार्ड बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने, भर्ती से प्रतिबंध हटाने समेत तमाम मांगें उठाई हैं। रैली में भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड गोविंद कफलिया, विमलदीप फिलिप, हरीश धामी, हेमंत खाती, सुरेंद्र बृजवाल, एनएचपीसी कांट्रेक्ट मजदूर यूनियन के उदय धामी, हरीश धामी, विनोद कुमार, नरेंद्र, आशा यूनियन की इंद्रा देउपा, पिंकी कलौनी, आशा फेसिलेटर यूनियन की हेमा चुफाल, गंगोत्री चुफाल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने पेयजल निगम से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। सभा को ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, महासचिव उमेद सिंह बिष्ट, बीडी निमयोलिया, एएल वर्मा, कैलाश पंत, कैलाश पुनेठा, सरोज जोशी, मनोहर सिंह जेठी, अनिल जोशी, राजेंद्र महर, नीरज जोशी ने संबोधित किया। पर्वतीय मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष चंचल राम के नेतृत्व में मजदूरों ने शहर में रैली निकाली। एमईएस वर्कर्स यूनियन ने मई दिवस धूमधाम से मनाया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि दुर्ग अभियंता एसएस वरिक, सहायक अभियंता प्रेम पाल, गुरुमेद सिंह, राम चंद्र, आर राकेश, यूनियन के एरिया सचिव पीसी मिश्रा, ब्रांच सचिव किशन सिंह आदि ने विचार रखे। मानस एकेडमी मानस विहार में रंगारंग कार्यक्रम हुए। बाल मजदूरी समाज के लिए अभिशाप विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी जीेस बोहरा, प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने विचार रखे।


मजदूरों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
विश्व मजदूर दिवस पर रामलीला मैदान सदर में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन रितेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। श्रीवास्तव ने कारखाना अधिनियम, बोनस संदाय अधिनियम, कर्मचारी भविष्य निधि, ठेका श्रम आदि अधिनियमों की जानकारी दी। जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, अधिवक्ता प्रदीप पाठक ने समस्याओं के संबंध में संपर्क करने की अपील की। पर्वतीय मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष चंचल राम और सैकड़ों मजदूर शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed