फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   laalee ke chhuramal mandir mein trimaasee kaashth yagy kee dhoom

लाली के छुरमल मंदिर में त्रिमासी काष्ठ यज्ञ की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
laalee ke chhuramal mandir mein trimaasee kaashth yagy kee dhoom
गंगोलीहाट के लाली में छुरमल देवता के मंदिर में लगे त्रिमासी काष्ठ यज्ञ में धूनी की परिक्रमा करते - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट के लाली गांव स्थित प्रसिद्ध छुरमल देवता के मंदिर में त्रिमासी काष्ठ यज्ञ की धूम मची हुई है। 31 दिनी यज्ञ में सुबह, दोपहर और शाम को देव डांगरों का अवतरण हो रहा है।
विज्ञापन

लाली के छुरमल देवता मंदिर की क्षेत्र में काफी ख्याति है। मंदिर में बीते 13 दिसंबर से त्रिमासी काष्ठ यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ का आयोजन लाली गांव के भगवती प्रसाद पंत पुत्र स्वर्गीय देवी दत्त पंत कर रहे हैं। त्रिमासी काष्ठ यज्ञ में सौरभ पंत, ललिता प्रसाद पंत, सुभाष चंद्र पंत और शंकर शंभू बैठे हैं। नित्य सुबह, दोपहर और शाम को छुरमल देवता की आरती हो रही है, ढोल की थाप और दास के आह्वान पर देव डांगरों का अवतरण हो रहा है। देव डांगरों से आशीर्वाद लेने के लिए तमाम इलाकों के लोग पहुंच रहे हैं। देव डांगर लोगों की शंकाओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुल देवता छुरमल को प्रसन्न करने के लिए लगाए गए त्रिमासी काष्ठ यज्ञ के कारण मंदिर क्षेत्र में दिन-रात रौनक बनी हुई है। शाम को 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सैकड़ों लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। यज्ञ का समापन 15 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed