फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kuseri's team won the match 5-4 in a tie-breaker

कुसेरी की टीम ने टाई ब्रेकर में 5-4 से जीता मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kuseri's team won the match 5-4 in a tie-breaker
लेलू में फुटबॉल मैच के दौरान संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लेलू में चल रही स्व. तरुण सिंह ऐर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को कुसेरी की टीम और देव सिंह की टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। कुसेरी की टीम ने देव सिंह की टीम को टाई ब्रेकर में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 40 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक जिलाध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल और वरिष्ठ खिलाड़ी दिनेश सिंह ऐर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। लेलू खेल मैदान में कुसेरी और देव सिंह की टीमों के बीच फुटबॉल मैच हुआ। प्रथम हॉफ में कुसेरी और देव सिंह की टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहला हॉफ 1-1 गोल की बराबरी पर खत्म हुआ। दूसरे हॉफ के शुरुआती क्षणों में ही कुसेरी ने गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली। देव सिंह की टीम ने मैच खत्म होने से कुछ क्षण पहले गोल कर 2-2 की बराबरी कर ली। निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें कुसेरी ने 5-4 से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच के रेफरी विजय थरकोटी, लाइनमैन गौरव रावत, अभय बोहरा रहे। युवक मंगल दल अध्यक्ष सूरज सिंह अजगला ने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता एक माह तक चलेगी। इस मौके पर प्रधान लेलू रवि थरकोटी, उप प्रधान संदीप गिरी, नरेंद्र सौन, संतोष, धीरज इगराल, पवन थरकोटी, विज्जी इगराल, पंकज सिंह इगराल, सूरज सिंह रावत समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुवाकोट ‘ए’ पहुंची फाइनल में
पिथौरागढ़। सुवाकोट में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में सुवाकोट ‘ए’ ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में सुवाकोट ने बुंगा, आठगांव सिलिंग को हराया। डबलपट्टा खेल मैदान में सेमीफाइनल मुकाबला सुवाकोट ‘ए’ और बुंगा के बीच खेला गया। सुवाकोट ‘ए’ ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 3-1 गोल से जीत लिया। मुख्य अतिथि मूनाकोट ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जीवन सिंह वल्दिया और विशिष्ट अतिथि कुन्नू खड़ायत रहे। प्रधान सुवाकोट राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को सुवाकोट ‘ए’ और ओढ़मथा के बीच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed