फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumaon commissioner's corona-infected Samadhi dies

कुमाऊं आयुक्त के कोरोना संक्रमित समधी का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kumaon commissioner's corona-infected Samadhi dies
धारचूला (पिथौरागढ़)। कुमाऊं आयुक्त के समधी पूर्व सीएमएस डॉ. निरंजन कुटियाल का निधन हो गया है। डॉ. कुटियाल अपने पुत्र के विवाह की तैयारी में जुटे थे। लेकिन विवाह से एक दिन पूर्व तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जांच में वह संक्रमित पाए गए थे। हालत खराब होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डॉ. निरंजन कुटियाल के बड़े पुत्र की शादी बृहस्पतिवार को पांगू निवासी कुमाऊं आयुक्त अरविंद ह्यांकी की पुत्री के साथ हुई थी। डॉ. कुटियाल के अचानक अस्वस्थ होने से शादी की सभी रस्म सादगी से निभाई गईं। डॉ. कुटियाल की पत्नी शिक्षिका हैं और उनके दो पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. कुटियाल को शुगर की बीमारी थी। उनका शुगर लेवल 500 होने पर उनकी हालत बिगड़ गई थी। बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी में उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन के बाद दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

कम फीस पर करते थे अल्ट्रासाउंड और एक्सरे
धारचूला। पूर्व पीएमएस डॉ.निरंजन कुटियाल धारचूला स्थित अपने निवास खड़ी गली में एक क्लीनिक चलाते थे। जहां पर गरीब और असहाय लोगों का कम दामों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे करते थे। उनके निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों, रं कल्याण संस्था और दिलिंग दारमा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिला प्रशासन के अधिकारी भी बारात में हुए शामिल
धारचूला(पिथौरागढ़)। कुमाऊं आयुक्त अरविंद ह्यांकी की पुत्री के विवाह में जिला और तहसील प्रशासन के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। बारात में शिरकत करने के बाद वे सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में पहुंचे। हालांकि इनमें से कई ने कुमाऊं आयुक्त के समधी के पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। नोडल अधिकारी डॉ. फुरकान ने बताया कि धारचूला में अब तक कुल 28 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। जिसमें सात ठीक हुए हैं। कई लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed