फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kteda road construction continues on a fast unto death

खतेड़ा सड़क निर्माण को लेकर आमरण अनशन जारी

Sat, 17 Oct 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
नौलड़ा-खतेड़ा सड़क निर्माण और डामरीकरण की मांग को लेकर सिलंगड़ा घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह चुफाल का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भी तमाम लोगों ने नौलड़ा स्थित अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

अनशन में बैठे चुफाल का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर लोनिवि ने छल किया है। विभाग ठेकेदारों से काम लेने में अक्षम साबित हो गया है। 13 किमी में से मात्र 7 किमी सड़क बनी है। वह भी चलने लायक नहीं है। अवशेष काम पूरा करने के साथ ही 7 किमी कच्ची सड़क में डामरीकरण की मांग की जा रही है। इस पर भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। काम न होने के पीछे ठेकेदार द्वारा काम न करने की बात विभाग करता है। काम न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता।  
विज्ञापन

शनिवार को गौचर अस्पताल के डा. पीके लसपाल ने अनशनकारी चुफाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. लसपाल ने बताया कि चुफाल का ब्लडप्रेशर बढ़ा है। उधर, जिलाधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि सड़क की पूरी जानकारी हासिल की जा रही है। सड़क आज तक क्यों नहीं बनी उसकी पड़ताल की जाएगी। सड़क का काम पूरा हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed