{"_id":"64836310abef5edb090179c7","slug":"kothera-resident-jawan-posted-in-itbp-passed-away-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-431-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आईटीबीपी में तैनात कोठेरा निवासी जवान का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आईटीबीपी में तैनात कोठेरा निवासी जवान का निधन
Fri, 09 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
कमल कोठारी का फाइल फोटो। संवाद
पिथौरागढ़। आईटीबीपी में तैनात कोठेरा (गंगोलीहाट) निवासी जवान का आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार को रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान की पत्नी का तीन माह पूर्व ही निधन हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं।
कोठेरा निवासी कमल कोठारी (35) पुत्र कौस्तुभानंद कोठारी आईटीबीपी में जबलपुर में तैनात थे। तीन दिन पूर्व अचानक उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। इसके बाद रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई तनुज कोठारी ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतक कमल की पत्नी गुड़िया का तीन माह पूर्व ही ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ था। पत्नी की मौत के बाद कमल ने अपनी नौ साल की बेटी कृतिका और छह साल के बेटे कुनाल को गांव में ही अपनी माता के साथ रखा था। वह पिछले माह अवकाश पर घर आए थे।
छुट्टी पूरी कर दो जून को ही वापस ड्यूटी पर गए थे। जवान के निधन से सभी स्तब्ध हैं। मासूम बच्चों और बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के निधन पर नवीन कोठारी, सतीष कोठारी, दिनेश चंद्र, महेंद्र कोठारी, किशन चंद्र, चंद्रशेखर, हेमराज कोठारी सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।