{"_id":"5f99584f8ebc3ee3e87c51db","slug":"korana-winners-royal-won-the-match-by-seven-wickets-pithoragarh-news-hld402090057","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना विनर्स रॉयल ने सात विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना विनर्स रॉयल ने सात विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना से स्वस्थ हो चुके लोगों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 18 से 40 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रिकेट मैच में कोरोना विनर्स रॉयल ने कोरोना विनर्स पैंथर को सात विकेट से हराया।
बुधवार को स्टेडियम में कोरोना विनर्स रॉयल और कोरोना विनर्स पैंथर के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी और विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
पैंथर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पंकज पाठक और बसंत के 18-18, प्रताप सिंह के 11 रनों की मदद से दस ओवर में 59 रन बनाए। रॉयल की टीम ने चंद्र सिंह नेगी के 33 रनों की मदद से नौवें ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
अंपायर दिनेश चंद्र पाटनी, इंद्रजीत सिंह रहे। स्कोरर हरीश पंत थे। कमेंट्री दीपक उप्रेती ने की। इस मौके पर नयन महर, दिनेश सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र भट्ट, सुनील कुमार, जगत राम, तनुजा, निर्मल किशोर भट्ट समेत कई शामिल रहे।