{"_id":"c0e51a083f74bd565c0730dd478dd5bf","slug":"koirala-s-ashes-immersed-in-mahakali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोईराला की अस्थियां महाकाली में प्रवाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोईराला की अस्थियां महाकाली में प्रवाहित
ब्यूरो/अमर उजाला,झूलाघाट /पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला की अस्थियां रविवार को यहां महाकाली में विसर्जित की गई। रविवार को उनकी तेरहवीं थी। उनके अस्थि कलश को लेकर उनके परिजन, नेपाली कांग्रेस के नेता यहां पहुंचे थे। यह लोग नेपाल की तरफ से महाकाली के किनारे पहुंचे और अस्थियों का विसर्जन किया। स्व. कोईराला ने नेपाल के संविधान निर्माण के लिए बड़ा काम किया था। नेपाल की जनता उनके योगदान को याद करती हैं।
अस्थि कलश के साथ पहुंचे नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित बैतड़ी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह थापा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री कोईराला का देश के नवनिर्माण में बड़ा योगदान रहा है। उनके कार्यकाल में नेपाल के संविधान का निर्माण हुआ था। उन्होंने कहा कि इस महान नेता को देश हमेशा याद रखेगा। अस्थिकलश विसर्जन के समय बैतड़ी के सांसद नरबहादुर चंद, नेपाली कांग्रेस के सचिव वीर सिंह बिष्ट, सभापति तेजबहादुर चंद, कांग्रेस प्रतिनिधि कर्ण बहादुर साउद समेत बड़ी संख्या में लोग थे।