फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Knowing about the well being of loved ones on Nepali SIM

Pithoragarh News: नेपाल की सिम पर जान रहे अपनों का हालचाल

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Knowing about the well being of loved ones on Nepali SIM
धारचूला (पिथौरागढ़)। चौदास घाटी के ग्राम सिरखा में संचार सुविधा के लिए लगाए गए प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर में पिछले दो सप्ताह से नेटवर्क नहीं आ रहा है। लोगों को नेपाली सिम से बातचीत करनी पड़ रही है। उन्होंने टावर के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजेश सिंह ह्यांकी ने बताया कि नेटवर्क नहीं आने से 1000 से अधिक उपभोक्ता निचली घाटी में रह रहे अपने परिजनों से बात नहीं कर पा रहे है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि नेटवर्क नहीं होने से मोबाइल शो पीस बन गए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि रिचार्ज पर रुपये खर्च करने के बाद भी उन्हें मजबूरन नेपाली संचार सेवा निर्भर रहना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर संचार सुविधा सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में हेमंत पायर, पंकज पायर, आशु पायर, हीरा ततवाल, गणेश, हरीश, रघु, संदीप आदि शामिल रहे। संवाद
झूलाघाट के पीपली क्षेत्र में भी नहीं बज रही मोबाइल की घंटी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से सटे भारत के पीपली के डौड़ा क्षेत्र में कई दिनों से संचार सेवा ठप है। डौड़ा में कनेक्टिविटी का एक मात्र साधन निजी कंपनी का लगा मोबाइल टावर है। इस टावर के काम नहीं करने से लोग संचार सेवा से वंचित हैं जिसका असर कामकाज पर पड़ रहा है।

समाजसेवी हरीश ठाकुर ने बताया कि पीपली क्षेत्र के डौड़ा सुनखोली, चकद्वारी सहित अन्य क्षेत्रों में भी संचार सेवा ठप है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कहा कि सरकार को सीमा से जुड़े गांवों में सुविधाओं की आवश्यकता है। सुविधाएं नहीं होने के चलते ग्रामीण पलायन के लिए मजबूर हैं। हरीश ने क्षेत्र में जल्द से जल्द संचार सेवा को सुचारू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed