{"_id":"1673983f8329cf210cc2eaebcb5ad684","slug":"kmtoli-locking-in-primary-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल कमतोली में लगा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल कमतोली में लगा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 14 Oct 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल कमतोली में चार दिन से ताला लगा हुआ है। विद्यालय में दो शिक्षक तैनात हैं। एक को अधिकारियों ने विधिक सलाहकार का पद देकर जिला मुख्यालय अटैच किया है। जबकि दूसरा शिक्षक ट्रेनिंग में चला गया है। आक्रोशित लोग बुधवार को जिला मुख्यालय आ धमके और डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसडीएम अनुराग आर्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा है कि बिना कारण एक शिक्षक को विधिक सलाहकार कैसे नियुक्त किया गया। उन्होंने तत्काल शिक्षक को मूल पद पर वापस भेजने के आदेश दिए।
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में यहां पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर के सामने उग्र प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि शिक्षा विभाग में अंधेरगर्दी का इससे बड़ा नमूना क्या हो सकता है कि विद्यालय में चार दिन से ताला लटका है और वहां कार्यरत शिक्षक को विधिक सलाहकार बनाकर जिला मुख्यालय में बिठा दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का काम बच्चों को पढ़ाना है। उसे अन्य काम न दिए जाएं। उन्होंने तीन दिन के भीतर कमतोली स्कूल में शिक्षक न भेजने पर विद्यालय में ही धरना देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। चार दिन से विद्यालय बंद है और बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं।
प्रदर्शन में मोहन चंद, दीपक चंद, हरीश चंद, शांति राणा, विजया लक्ष्मी, सुरेश भट्ट, नवीन जोशी समेत अन्य लोग शामिल थे। गांव के लोग इस मामले में कड़ा रुख अपनाए हुए हैं।