{"_id":"fe732748947e952814c5f6a2716c297b","slug":"klia-top-youngster-learning-the-tricks-of-skiing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलियाटॉप में स्कीइंग के गुर सीख रहे नौजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलियाटॉप में स्कीइंग के गुर सीख रहे नौजवान
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित नैैनसिंह पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कराए जा रहे स्कीइंग प्रशिक्षण का छठा दिन है। शनिवार को खलियाटॉप में फिर से हिमपात होने से स्कीइंग का प्रशिक्षण करा रहे लोगों का जोश बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों तक स्कीइंग कराने में आसानी रहेगी। प्रशिक्षण में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी और उत्तराखंड के 20 युवा भाग ले रहे हैं।
संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि प्रशिक्षण फिलहाल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि खलियाटॉप में बर्फ की मात्रा ठीक ठाक है। इसमें आसानी से स्कीइंग हो रही है। प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षण मोहन सिंह गुंज्याल, प्रह्लाद सिंह पंचपाल, हरि सिंह गुंज्याल दे रहे हैं। प्रशिक्षण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। खलियाटॉप में रात के समय तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। दिन के समय धूप खिलने के बावजूद तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं उठ रहा है। खलियाटॉप में स्कीइंग के लिए बेहतरीन ढलान हैं और बर्फ पर्याप्त होने से स्कीइंग में आसानी हो रही है।