फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khumti's 30-year-old Doonigad-Katojia bridge demolished

भारी बारिश से खुमती का 30 साल पुराना दूनीगाड़ कटोजिया पुल ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Khumti's 30-year-old Doonigad-Katojia bridge demolished
30 साल पुराना धारचूला के दुनिगाड़ पुल का 20 मीटर हिस्सा बारिश से टूट गया। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। लगातार हो रही बारिश से धारचूला विकासखंड के खुमती में 30 साल पुराना दूनीगाड़-कटोजिया पुल ध्वस्त हो गया है। पुल के ध्वस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से आठ से अधिक संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

बारिश से धारचूला के खुमती गांव में काफी नुकसान हुआ है। कई पैदल मार्ग, पुलिया, पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचा है। प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को बारिश से 30 साल पुराना दूनीगाड़- कटोजिया पुल का 20 मीटर हिस्सा टूट गया है। पेयजल लाइन टूट जाने से लोग दो से तीन किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। इसके अलावा, कालिका-खुमती सड़क पर जगह-जगह मलबा आ गया है।
विज्ञापन

प्रधान ने राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह धामी को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। प्रधान गोपाल सिंह ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन देकर लेकसल्ला पेयजल योजना, बजानी से पाताल संपर्क मार्ग, जड़बुंगा पेयजल, तल्ला खुमती पेयजल, तल्ला खुमती से हुनरी संपर्क मार्ग, घटखोला से लेकसल्ला संपर्क मार्ग, दुमोलिया से लेकसल्ला बजानी संपर्क, मल्लाधुरा पेयजल और दूनीगाड़ पुल को नुकसान के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बंद तीन सड़कों को नहीं खोल सका प्रशासन
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में तीन आंतरिक सड़कें पौड़ी-घटकूना, बंगापानी-जाराजीबल और मदकोट-दारमा बंद है। इन सड़कों कोे खोलने को लोनिवि तत्परता नहीं दिखा रहा है। इससे दो हजार से अधिक की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने शीघ्र बंद पड़ीं सड़कों को खोलने की मांग की है।

नदियों के किनारे न जाने की अपील
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में हर रोज बारिश हो रही है। धारचूला में 9.40 एमएम और डीडीहाट में 1.0 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed