फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khatoli Malli rural motor road closed for 10 hours, villagers cut off from communication

Pithoragarh News: खटोली मल्ली ग्रामीण मोटर मार्ग 10 घंटे से बंद, ग्रामीणों का संपर्क कटा

Thu, 09 Jul 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Khatoli Malli rural motor road closed for 10 hours, villagers cut off from communication
चंपावत। जिले में लगातार करीब 10 घंटे तक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। भूस्खलन और मलबा आने से कई मोटर मार्ग बंद हो गए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्यालय से कट गया। सबसे अधिक प्रभावित खटोली मल्ली सड़क रही जो 10 घंटे से अधिक समय से बंद है। वहीं, टाकखंडक-कैरोली मोटर मार्ग भी बृहस्पतिवार शाम से बाधित है।
विज्ञापन

आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। धौन-सल्ली मोटर मार्ग के किमी-11 पर मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया था। इसे एक बार खोल दिया गया लेकिन दोपहर 3:36 बजे दोबारा भूस्खलन होने से सड़क फिर बंद हो गई। बाद में एनपीसीसी ने मशीनें लगाकर शाम 5:30 बजे यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

टाकखंडक-कैरोली मोटर मार्ग के किमी-5 पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग मशीनों की मदद से मार्ग खोलने में जुटा है। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत खटोली मल्ली वेला मोटर मार्ग पर सुबह 8:30 बजे भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। मार्ग खोलने के लिए मशीनें लगाई गई। करीब 10 घंटे बाद मार्ग आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से शहर में जलभराव
लगातार बारिश के चलते चंपावत नगर समेत जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार चंपावत में 49 मिमी, लोहाघाट में 25 मिमी, पाटी में 16 मिमी, टनकपुर में 38 मिमी और बनबसा में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के कारण चंपावत नगर में कई स्थानों पर पानी भर गया। गोरलचौड़ मैदान में बारिश का पानी नाले की तरह बहता नजर आया, जबकि कई स्थानों पर नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। राहत की बात यह रही कि सुबह 5:30 बजे ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया जिससे स्कूली बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed