फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khajan including Guddu expelled from BJP

खजान गुड्डू समेत कई भाजपा से निष्कासित

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Khajan including Guddu expelled from BJP
खजान गुड्डू - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की जिला कार्यकारिणी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने के आरोप में गंगोलीहाट एवं डीडीहाट के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही कनालीछीना ब्लॉक इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। गंगोलीहाट से बागी तौर पर चुनाव लड़ रहे खजान गुड्डू को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया और डीडीहाट जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी मीना गंगोला की शिकायत पर गंगोलीहाट नगर महामंत्री मुकुल साह, उपाध्यक्ष राजू राम, मंत्री जीवन पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष देवीदत्त भट्ट और होशियार सिंह खाती को पार्टी से हटा दिया गया है। यह लोग अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी विशन सिंह चुफाल की शिकायत पर जिला उपाध्यक्ष मोहन भंडारी, जिला मंत्री विवेक जोशी, मंडल अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भाटिया, पूर्व महामंत्री प्रह्लाद चुफाल, जिला मंत्री दीपक बोहरा, जिला उपाध्यक्ष महिमन कन्याल, अजीत डसीला और हयात सिंह धारियाल को भी छह साल के लिए पार्टी  से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष वल्दिया ने बताया कि भाजपा की कनालीछीना ब्लॉक इकाई को भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन तक रमेश चंद्र पांडे को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सारी कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed