फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Keeping an eye on people coming from outside from the control room

कंट्रोल रूम से रखी जा रही बाहर से आए लोगों पर नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Keeping an eye on people coming from outside from the control room
पिथौरागढ़ में बाहर से आए लोगों से पूछताछ के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी को जिला स्तर पर कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विभागों के कार्मिकों समेत रेडक्रॉस के स्वयंसेवी भी लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से जिले में होम या संस्थागत क्वारंटीन किए गए लोगों से लगातार संपर्क कर उनके सेहत की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

इन व्यक्तियों के सेहत में सकारात्मक सुधार नजर न आने पर इसकी जानकारी तत्काल मेडिकल टीम को देकर उनका तत्काल परीक्षण कराया जाएगा। क्वारंटीन किए गए जिन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए ब्लॉक रिस्पांस टीम के माध्यम से संबंधित ग्राम प्रधान, आशा, आरएसआई के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के लिए बनाई गई इस व्यवस्था का नोडल अफसर सीडीओ गोपाल गिरी, सह नोडल सहायक निदेशक मत्स्य रमेश चलाल को बनाया गया है।
डीएम डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की जानकारी के लिए एक अलग से जिला कंट्रोल रूम स्थापित पूर्व से ही है, जिसका फोन नंबर 05964-226326, 228050, टॉल फ्री नंबर 1950 और 104 है। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 3147 ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। इसके अतिरिक्त बाहर से आए 912 लोग होम क्वारंटीन हैं। 29 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed