{"_id":"57a4c3c44f1c1b393a2b961f","slug":"kdkublya-high-school-got-its-own-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़कूभल्या हाईस्कूल को मिला अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़कूभल्या हाईस्कूल को मिला अपना भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल भवन का उद्घाटन करते विधायक मयूख महर
- फोटो : अमर उजाला
रामगंगा घाटी के राजकीय हाईस्कूल खड़कूभल्या को आखिरकार भवन की सुविधा मिल ही गई। विधायक मयूख महर ने शुक्रवार को 61.44 लाख रुपये की लागत से बने स्कूल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान खड़कूभल्या में लगाए गए जनता दरबार में विधायक ने कई समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विधायक महर ने कहा कि खड़कूभल्या हाईस्कूल में भवन बनने से कक्षाओं के संचालन में मदद मिलेगी। विधायक ने स्कूल को दो कंप्यूटर, प्रिंटर और फोटो स्टेट मशीन विधायक निधि से देने की घोषणा की। जनता दरबार में पानी की समस्या उठी। विधायक ने जल संस्थान के सहायक अभियंता विवेक जोशी से एक सप्ताह में योजना की मरम्मत करने को कहा। बिजली की समस्या दूर करने के लिए बिजली विभाग की सराहना की।
विज्ञापन
विधायक ने सड़क पर सुरक्षा दीवार और नाली निर्माण करने को कहा। जिला शिक्षाधिकारी शौकत अली, प्रधानाचार्य नारायण सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान फकीर राम, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र संयोजक तिलक जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन