{"_id":"5845a6bd4f1c1be359448023","slug":"kasturba-gandhi-school-got-the-first-place-in-the-state-art-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी स्कूल को राज्य कला महोत्सव में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी स्कूल को राज्य कला महोत्सव में मिला पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगोलीहाट के सांस्कृतिक दल ने राज्य स्तरीय कला महोत्सव में पहला स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय का दल राष्ट्रीय कला महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है।
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत 2 दिसंबर को देहरादून में आयोजित कला महोत्सव में कस्तूरबा गांधी स्कूल के दल ने 150 में से 145 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।
कस्तूरबा गांधी स्कूल के दल ने छलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ ही कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा को दूसरा, उत्तरकाशी को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में 13 जिलों की टीम ने प्रतिभाग किया था। राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर विद्यालयी शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका/वार्डन रेणु शाह और प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। जौनसारी ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के दल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जाहिर की है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका/वार्डन रेणु शाह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 6 दिसंबर को स्कूल का दल प्रस्तुति देगा।