फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kasturba Gandhi Residential School first in folk dance

लोकनृत्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Residential School first in folk dance
पिथौरागढ़ विवेकानंद स्कूल में लोक संस्कृति दिवस कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती छात्राएं। अमर ? - फोटो : PITHORAGARH
विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड के गांधी नाम से विख्यात स्व. इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिन पर लोक संस्कृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित लोकनृत्य में कस्तूरबा गांधी विद्यालय गंगोलीहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विवेकानंद विद्या मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने किया। बडोनी का योगदान उत्तराखंड राज्य निर्माण के साथ ही यहां के लोक कलाकारों, लोक विद्याओं के संरक्षण के लिए भी रहा। इस दौरान आयोजित लोकनृत्य में राबाइंका धारचूला दूसरे और ऐंचोली तीसरे स्थान पर रहा। लोकगीत में राबाइंका ऐंचोली, गंगोत्री गर्ब्याल राबाइंका और कनालीछीना क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ऐंण राबांइका कनालीछीना, पिथौरागढ़ और एंचोली ने बाजी मारी। ऐपण में राबाइंका की बालिकाओं ने पहला और तीसरा तथा एसडीएस राइंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नाटक में कस्तूरबा गांधी ने पहला और राबाइंका पिथौरागढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन हरीश पांडेय, लक्ष्मी वल्दिया ने किया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक बलराज रावत, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक पुष्पराज भट्ट, प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी, प्रधानाचार्या रेखा जोशी, केएस नेगी, पान सिंह खोलिया, सौरभ चंद, विक्रम नेगी, घनश्याम जोशी, सतीश चंद्र भट्ट, पंकज खोलिया, दीपा खाती, हर्षिता पुनेठा, दया शर्मा, मनी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed