{"_id":"5f1d7fcf8ebc3e63d91267ee","slug":"kargil-victory-day-remembering-the-martyrdom-of-martyrs-eyes-moist-pithoragarh-news-hld391098986","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की शहादत को याद कर आंखें हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की शहादत को याद कर आंखें हुई नम
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कारगिल दिवस पर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देते जवान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कारगिल दिवस पर शहीदों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की वीरनारियों को सम्मानित किया गया। कैडेटों ने बैंड धुन बजाकर श्रद्धांजलि दी। शहीद जोहार सिंह की पत्नी लीला देवी ने डीएम के सामने बेटी को नौकरी दिलाने की मांग रखी।
रविवार को उल्का मंदिर परिसर में स्थित शहीद स्मारक में सैनिक कल्याण विभाग ने शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम किया। कारगिल शहीद जोहार सिंह, लांसनायक किशन सिंह, हवलदार गिरीश सिंह, कुंडल सिंह बेलाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी गई। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनकी शहादत की कहानी आने वाले भविष्य के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में जनपद का काफी योगदान रहा है। आजादी से लेकर स्वतंत्र भारत में हुए कई युद्धों में पिथौरागढ़ से अनेक वीर सपूतों ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। कहा प्रशासन हर समय शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान शहीदों की याद में शहीद स्थल के निकट पौधरोपण किया गया। संचालन जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य नरेंद्र चंद ने किया।
इस दौरान सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, सीओ आरएस रौतेला, सहायक कल्याण अधिकारी हीरा चंद, कर्नल एसपी गुलेरिया, कै. आरपीएस बिष्ट, एनसीसी के सू. मनवर सिंह, एसएचएम सागर चंद्रा, दान सिंह वल्दिया, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, गोविंद सिंह बिष्ट, दीवानी चंद, मिलाप सिंह, जितेंद्र सिंह, कुंडल सिंह, देव सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, संजय खनका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वीर नारियों को किया गया सम्मानित
पिथौरागढ़। प्रशासन ने कारगिल के शहीद चार जांबाजों की वीर नारियों को सम्मानित किया। कारगिल शहीद रायफलमैन जोहार सिंह की पत्नी लीला देवी, हवलदार गिरीश सिंह की पत्नी शांति सामंत, लांसनायक किशन सिंह भंडारी के बेटे जितेंद्र भंडारी, कुंडल सिंह बेलाल की माता कुना देवी को सम्मानित किया। संवाद

पिथौरागढ़ कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को डीएम ने पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। संवाद न्यूज एजे?- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ उल्का मंदिर परिसर में स्थित शहीद स्मारक में श्रद्घांजलि देती वीरांगना। संवाद न्यूज ए?- फोटो : PITHORAGARH