{"_id":"5f3c070b8ebc3eabe945fce6","slug":"karant-lagane-se-taaneka-karmee-kee-maut-pithoragarh-news-hld393759427","type":"story","status":"publish","title_hn":"राड़ीखूटी में करंट लगने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राड़ीखूटी में करंट लगने से एक की मौत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के राड़ीखूटी गांव में करंट लगने से युवक की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिला अस?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राड़ीखूटी गांव में ट्रांसफार्मर बदलते समय करंट लगने से ठेका कर्मी बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को यूपीसीएल के कर्मचारी और ग्रामीण खराब ट्रांसफार्मर को बदल रहे थे। ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद जैसे ही ठेका कर्मी नरेंद्र सिंह मेहरा (40) पुत्र विक्रम सिंह पोल से उतरने लगा तो पोल में अचानक करंट दौड़ गया। इससे नरेंद्र सिंह बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीण निजी वाहन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन गुरना के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। यहां काम कर रहे मजदूरों को मलबा हटाने में एक घंटा लग गया।
सड़क खुलते ही परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे थे कि गुरना के पास नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। उसका 16 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। पत्नी पुष्पा देवी आशा कार्यकर्ता है। पूर्व प्रधान जमन सिंह मेहरा ने यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने यूपीसीएल से उचित मुआवजा देने की मांग की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक की पत्नी को उचित मुआवजा और विभाग में नौकरी देने की मांग की है। विधायक चंद्रा पंत ने भी शोक जताया है।
ट्रांसफार्मर बदलते समय हुए हादसे की जांच की जा रही है। नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। -नितिन गर्खाल, ईई यूपीसीएल पिथौरागढ़।