फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kanadhar the Ghost Village of Pithauragarh

सड़क सुविधा न होने के कारण काणाधार गांव क 150 परिवारों ने किया पलायन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kanadhar the Ghost Village of Pithauragarh
काणाधार गांव में सड़क नहीं होने के कारण गांव से लगातार पलायन होता जा रहा है। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सड़क सुविधा न होने के कारण काणाधार गांव लगातार खाली होता जा रहा है। गांव में पहले करीब 250 परिवार रहते थे, लेकिन अब गांव में सिर्फ 100 परिवार ही रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए 2011 में तत्कालीन सीएम ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा पूरी नहीं हो पाई है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कनालीछीना विकासखंड के काणाधार गांव से लगातार पलायन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2011 में तत्कालीन सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कनालीछीना भ्रमण के दौरान छड़नदेव-काणाधार नौ किमी सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन ये सड़क नहीं बन पाई है जबकि यह गांव खेती और बागवानी की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों के उत्पादों को बाजार नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि पिछले 11 सालों में 150 से अधिक परिवार पलायन कर चुके हैं। अब गांव में 100 परिवार रह रहे हैं जबकि 11 साल पूर्व 250 परिवार रहते थे।
विज्ञापन

सीएम से की सड़क बनाने की मांग
पिथौरागढ़। काणाधार के ग्रामीणों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सीएम ने शीघ्र सड़क बनाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरीश चंद्र जोशी, पुष्कर चंद्र जोशी, राजेश पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed