{"_id":"b2337fb7533bc9c2e2958a61237089d0","slug":"kalktret-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से नियुक्त अस्थाई कर्मी संविदा पर नियुक्ति देने और नियमितीकरण की मांग को लेकर दो दिनी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। उपनल कर्मियों ने मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपनल कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हड़ताल पर गए उपनल कर्मियों का कहना था कि संविदा पर लिए जाने और नियमित करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। कहा कि 11 फरवरी 2014 को सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत ने विधानसभा में आश्वासन दिया था कि उपनल कर्मियों को संविदा पर रखा जाएगा, किसी भी कर्मी को हटाया नहीं जाएगा, लेकिन विधानसभा में दिए गए इस आश्वासन का पालन सरकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
अन्य विभागों अस्थाई कर्मियों का मानदेय बढ़ रहा है, उपनल के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। इन लोगों ने कहा कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी के निर्देशानुसार दो जुलाई को भी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में उपनल के माध्यम से तमाम विभागों में कार्यरत कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन