{"_id":"eeaedaac6f73647db1a2282b7e1d4cd7","slug":"kalktret-kwitd-be-performed-on-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्वीतड़ के लोगों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वीतड़ के लोगों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वीतड़ के लोक देवता भरगणा के मंदिर में हुई चोरी का खुलासा न होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम और एसपी को सौंपे ज्ञापन में चोरी का खुलासा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। जिलाधिकारी और एसपी को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा है कि 22 मई को ईष्ट देवता के मंदिर से चोरों ने छत्र, तांबे, पीतल के तौले, गागर समेत कई सामान चुरा लिया था। घटना के दूसरे दिन पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। कहा है कि 17 अप्रैल 2015 को क्वीतड़ से ही सटे गुरंगतोली गांव में कई घरों में चोरी की घटना हुई थी। उस घटना का भी खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने को पुलिस की नाकामी बताते हुए कहा कि चोरी की वारदात से क्वीतड़ और उसके आसपास के गांवों में भय का माहौल है। प्रदर्शन में राम सिंह सौन, रोशन सिंह, भगवान सिंह, नरेंद्र सिंह, किरन कुमार, विक्रम सिंह, राकेश सिंह, राधे सिंह, महिराज सिंह, सुमित मेहरा, भूपेंद्र रावत, दिनेश रावत, धर्मेंद्र सिंह, आनंद जोशी, देवराज सिंह, बलवंत सिंह सौन, प्रकाश राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन